दुष्कर्म का आरोपित क्लर्क निलंबित, रिमांड पर ले पुलिस करेगी पूछताछ

अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक नेत्रहीन विद्यालय में अध्यनरत 12 वर्षीया छात्रा से विद्यालय के क्लर्क की ओर से दो वर्षों से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है.
पटना सिटी. अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक नेत्रहीन विद्यालय में अध्यनरत 12 वर्षीया छात्रा से विद्यालय के क्लर्क की ओर से दो वर्षों से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं विद्यालय प्रशासन ने आरोपित को निलंबित कर दिया है. अगमकुआं थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच होने के बाद रिपोर्ट आते ही आरोपित के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जायेगा. पुलिस की मानें तो मामले में गिरफ्तार वैशाली जिला के राघोपुर थाना के फतेहपुर निवासी आरोपित क्लर्क अजीत कुमार सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने की योजना बना रही है. मामला यह है कि बालिका के पिता ने अगमकुआं थाना में दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया है कि 12 वर्ष की पुत्री विद्यालय के छात्रवास में वर्ष 2018 से रह कर पढ़ाई करती है. 25 जून को छुट्टी समाप्त हुआ,तब पुत्री को विद्यालय भेज रहे थे, लेकिन पुत्री विद्यालय जाने से मना कर दिया. तब बालिका ने परिजनों को बताया कि वर्ष 2023 से 2025 तक विद्यालय के क्लर्क अजीत सर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करते थे. आरोपी को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




