ePaper

ऑटो चालक ने रंगदारी नहीं दी, तो की फायरिंग

Updated at : 02 Jul 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो चालक ने रंगदारी नहीं दी, तो की फायरिंग

गौरीचक थाना क्षेत्र के कंसारी गांव के पास हथियार लहराकर दो युवकों द्वारा ऑटो चालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के कंसारी गांव के पास हथियार लहराकर दो युवकों द्वारा ऑटो चालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आयी और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो में दो युवक हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं. एक ने सफेद टी-शर्ट और पैंट पहन रखा है और हाथ में पिस्टल जैसा हथियार लेकर सड़क पर घूमता नजर आ रहा है. वहीं दूसरा युवक चेक शर्ट और गमछा में दिख रहा है. इस घटना में बदमाशों ने ऑटो चालक को रोककर जबरन पैसा मांगा और रंगदारी नहीं देने पर गोली चला दी गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. गौरीचक थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन