तेजस्वी बोले, देश है तो हम सब हैं, अपनी सेना पर हमें गर्व है

Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी बोले, देश है तो हम सब हैं, अपनी सेना पर हमें गर्व है

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश है, तभी हम सब हैं. सेना की बदौलत ही हम लोग सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश है, तभी हम सब हैं. सेना की बदौलत ही हम लोग स��रक्षित हैं. उन्होंने यह बातें पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से की जा रही जवाबी कार्रवाई के संदर्भ में संवाददाताओं से कही है.गुरुवार को तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा कि जब भी देश के सुरक्षा की बात आयेगी. देश की बात आयेगी तो पूरा देश एक साथ खड़ा है, चाहे पक्ष हो या विपक्ष. उन्होंने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सेना ने कई बार अपनी वीरता से इतिहास रचा है. कई बार पाकिस्तान को हराया है. उसके दो टुकड़े किये हैं. पाकिस्तान की सेना को समर्पण कराया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय सेना पर हम सभी को गर्व है. इसमें किसी को इफ बट नहीं होती है. जिन आतंकवादियों ने देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, उसको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार जो भी निर्णय ले हम सब एक साथ खड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन