ePaper

क्षेत्रवाद की आग में झोंकने में जुटे हैं तेजस्वी : विजय सिन्हा

Updated at : 27 May 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्रवाद की आग में झोंकने में जुटे हैं तेजस्वी : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव की राजनीति से इतर हटकर अब बिहार के लोगों को लालू प्रसाद और उनके 'अर्धसाक्षर' शहजादे के बारे में विचार करना होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव की राजनीति से इतर हटकर अब बिहार के लोगों को लालू प्रसाद और उनके ”अर्धसाक्षर” शहजादे के बारे में विचार करना होगा. यह लोग वोट की ओट लेकर अपने काले कारनामों को छिपाने के चक्कर में अब घातक एजेंडा चलाने में जुट गये हैं. आज जिस तरह बिहारी बनाम गुजराती अस्मिता को इन्होंने हवा दी है, उससे देश में क्षेत्रवाद के आग की लपट उठ सकती है. श्री सिन्हा ने कहा कि लोगों को आज भी याद है कि इनके ”माई-बाप” के जंगलराज के कारण पलायन के लिए विवश हुए प्रवासी बिहारियों को अपमान और कटुता का कैसा दंश झेलना पड़ता था. श्री सिन्हा ने कहा कि राजद का यह अपरिपक्व शहजादा मतिभ्रम में पड़कर इस प्रयास में जुट गया है कि एक बार फिर बिहार को लालटेन युग में ले जाकर राज्य को अपना जागीर बनाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन