तेजप्रताप ने RJD पार्टी और परिवार वालों को किया अनफॉलो, बहन मीसा, राज लक्ष्मी से भी बनाई डिजिटल दूरी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jul 2025 3:07 PM
Tej Pratap Yadav की फाइल फोटो
Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बड़ा कदम उठाते हुए सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. राजद नेता ने X प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार के कई सदस्यों और पार्टी के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में उनके इरादों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
Tej Pratap Yadav: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिये सियासी हलचल मचा दी है. उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी ही पार्टी और परिवार से दूरी बनाते हुए एक चौंकाने वाला कदम उठाया है. तेजप्रताप ने RJD के आधिकारिक हैंडल के साथ-साथ अपनी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, बहन राज लक्ष्मी यादव, हेमा यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है.
तेजप्रताप ने इस पर नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया
तेजप्रताप के इस डिजिटल कदम को सिर्फ सोशल मीडिया की गतिविधि मानने की गलती नहीं की जा सकती. पार्टी कार्यकर्ताओं और सियासी विश्लेषकों के बीच इसे राजद परिवार में चल रही अंदरूनी कलह या असहमति के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, तेजप्रताप ने इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके हालिया पोस्ट और गतिविधियां कई सवाल खड़े कर रही हैं.
तेजप्रताप को आया था सपना
बुधवार को तेजप्रताप ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें एक सपना आया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दे रहे थे. इस काल्पनिक दृश्य में तेजप्रताप जवाब देते हैं, “मेरे पास अपनी पार्टी है, आप ही हमारी पार्टी से जुड़ जाइए.”
”हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते”
इस पोस्ट के साथ तेजप्रताप ने लिखा, “सत्ता के लिए सपने बेचने वाले बहुत हैं, हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते.” यह टिप्पणी राजनीतिक संकेतों से भरपूर मानी जा रही है. खास बात यह है कि यह पोस्ट तेजप्रताप द्वारा विधानसभा परिसर में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मुलाकात के कुछ ही समय बाद किया गया था.
तेजप्रताप पहले भी अपने बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों से पार्टी नेतृत्व के लिए असहज स्थितियां पैदा करते रहे हैं. लेकिन इस बार उनका रुख पहले से अधिक आक्रामक और स्पष्ट दिखाई दे रहा है.
तेजप्रताप का डिजिटल बगावत, किसकी ओर इशारा
तेजप्रताप यादव का यह डिजिटल बगावत क्या किसी बड़े राजनीतिक मोड़ की ओर इशारा है या यह केवल ध्यान खींचने की कोशिश है. इस पर चर्चा जारी है. लेकिन इतना तय है कि लालू परिवार और राजद के लिए यह संकेत अनदेखा नहीं किया जा सकता.
Also Read: बिहार के सुपौल में घुस लेते महिला डीपीओ गिरफ्तार, ICDS ऑफिस से भारी मात्रा में नकदी बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










