Lalu Yadav: पोस्टर विवाद पर तेज प्रताप यादव का पलटवार, कहा- तेजस्वी से पूछिए लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों गायब
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2025 7:09 PM
तेज प्रताप यादव
Lalu Yadav: नई पार्टी और नए पोस्टर के बीच तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार किया. जनशक्ति जनता दल के पोस्टर से लालू यादव की तस्वीर गायब होने पर उन्होंने कहा कि यह उनके पार्टी संविधान के अनुरूप है और परिवार के लिए सम्मान हमेशा दिल में है.
Lalu Yadav: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उनकी पार्टी के पोस्टर पर लालू-राबड़ी की तस्वीर न होने को लेकर सवाल पूछा गया. इस सवाल पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पहले तेजस्वी यादव से पूछिए कि आरजेडी के पोस्टरों से उनके माता-पिता की तस्वीर क्यों गायब है, फिर मेरे पोस्टर की बात करें.
तेज प्रताप ने बताई वजह
पत्रकारों ने सवाल पूछा कि आपकी पार्टी के पोस्टर पर लालू यादव की तस्वीर क्यों नहीं है? इस पर तेज प्रताप ने जवाब दिया, “मेरे माता-पिता एक अलग राजनीतिक दल से हैं, मैं अपनी पार्टी के पोस्टरों पर उनकी तस्वीर कैसे लगा सकता हूं? हमारी पार्टी का संविधान यही तय करता है कि पोस्टरों पर केवल पार्टी नेताओं की तस्वीरें हों.”
तेजस्वी पर उठाए सवाल
तेज प्रताप ने आगे कहा, “तेजस्वी यादव की होर्डिंग पर भी मेरे माता-पिता की तस्वीरें नहीं हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं और वे हमेशा मेरे दिल में हैं. पोस्टर पर तस्वीर हो सकती है या हटा दी जा सकती है. तेजस्वी की होर्डिंग में भी माता-पिता की तस्वीरें मौजूद नहीं हैं. इस बारे में जयचंद से पूछिए.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
हाल ही में बनाई नई पार्टी
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इसकी तरफ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है. तेज प्रताप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी पार्टी का पोस्टर साझा किया, जिस पर लालू यादव की तस्वीर नहीं है. इसी मुद्दे पर उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि आरजेडी के पोस्टर से उनके माता-पिता की तस्वीर क्यों गायब है.
इसे भी पढ़ें: पटना को मिली सौगात, ₹11.92 करोड़ से बनेगी साध बाबा चौक-गवाशेखपुरा सड़क, सीधे मोकामा-बख्तियारपुर 4-लेन से जुड़ेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










