पटना को मिली सौगात, ₹11.92 करोड़ से बनेगी साध बाबा चौक-गवाशेखपुरा सड़क, सीधे मोकामा-बख्तियारपुर 4-लेन से जुड़ेगी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2025 5:54 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साध बाबा चौक से गवाशेखपुरा सड़क निर्माण का ऐलान किया है. इसे ₹11.92 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. यह सड़क मोकामा-बख्तियारपुर 4-लेन पथ से जुड़ेगी.

विज्ञापन

Patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के लोगों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने घोषणा की है कि साध बाबा चौक से गवाशेखपुरा तक की सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. यह नई सड़क सीधे मोकामा-बख्तियारपुर 4-लेन पथ से जुड़ेगी, जिससे इस पूरे क्षेत्र का आवागमन बहुत ही आसान हो जाएगा. इस परियोजना से न सिर्फ यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

क्या बोले सम्राट चौधरी

इस सड़क निर्माण के लिए सरकार ने ₹11.92 करोड़ की राशि स्वीकृत की है. इस प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए जाएंगे. नई योजना में लगभग 7.67 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसमें फ्लेक्सिबल और रिजिड पेवमेंट शामिल है. इसके अलावा सड़क को चौड़ा करने, जल निकासी के लिए 3500 मीटर लंबी नाली का निर्माण और चार आरसीसी कल्वर्ट का प्रावधान किया जायेगा.

देश में उदहारण बना बिहार

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में बिहार के विभिन्न जिलों में 330 सड़क योजनाओं के बनाने और उनके पांच साल के रखरखाव के लिए कुल ₹1210.92 करोड़ से अधिक की बड़ी राशि को मंजूरी दी थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 की तुलना में बिहार में शानदार सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ है, जो आज देश के लिए एक उदाहरण बन चुका है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों को होगा फायदा

साध बाबा चौक से गवाशेखपुरा तक की इस सड़क के बन जाने से स्थानीय निवासियों को सबसे बड़ी राहत आवागमन में मिलेगी. इसके साथ ही, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के बनने से लोकल लेवल पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. यह परियोजना केवल कनेक्टिविटी नहीं बढ़ाएगी, बल्कि यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में भी भूमिका निभाएगी.

इसे भी पढ़ें: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन