Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाने पर सबकुछ कर दिया क्लियर, बिहार की जनता से की ये खास अपील

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jun 2025 7:44 AM

विज्ञापन

तेज प्रताप लालू की फाइल फोटो

Tej Pratap Yadav: आरजेडी से निष्कासन और पारिवारिक विवादों के बीच तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की अटकलों को खारिज कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने ऐसी खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि राजद ही उनका परिवार है और वे कहीं नहीं जा रहे.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: आरजेडी से निष्कासित और पारिवारिक विवादों के बीच सुर्खियों में आए तेज प्रताप यादव ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. गुरुवार देर रात किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि वे न तो कोई नई पार्टी बना रहे हैं और न ही ऐसी किसी योजना पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने इसे ‘जयचंदों’ की फैलाई हुई अफवाह बताया और लोगों से अपील की कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें.

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनता से की अपील

तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में पिता लालू प्रसाद यादव के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “अब तो हद हो गई, इस ‘जयचंद’ ने ये अफवाह भी उड़ा दी कि मैं नई पार्टी बना रहा हूं. बिहार की जनता से अपील है कि ऐसी झूठी खबरों में न आएं. जय हिंद, जय बिहार, जय राजद.”

इस बयान से पहले तेज प्रताप के एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी, जिसमें वे एक नए ऑफिस में कुर्सी संभालते नजर आए थे. इसके बाद मीडिया में कयास लगाए जाने लगे कि वे अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.

अनुष्का यादव के साथ तस्वीर हुई थी वायरल

हाल ही में तेज प्रताप निजी विवादों को लेकर भी चर्चाओं में रहे हैं. अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ कथित रिश्ते को लेकर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई थी, जिसे बाद में डिलीट कर उन्होंने हैकिंग का आरोप लगाया.

आरजेडी सुप्रीमो ने छह साल के लिए पार्टी से किया है निष्कासित

इन घटनाओं के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने पारिवारिक संबंध भी समाप्त करने की घोषणा की थी. तेज प्रताप लगातार पार्टी में मौजूद कुछ “जयचंदों” पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं. तेज प्रताप के हालिया बयान से साफ हो गया है कि वे अभी भी खुद को राजद से भावनात्मक रूप से जुड़ा मानते हैं और पार्टी से अलग होने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं.

Also Read: जदयू के इस बड़े नेता ने की लालू यादव से मुलाकात, बिहार में सियासी हलचल तेज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन