ePaper

अरे घींच न रे…हाथ में संविधान की प्रस्तावना लेकर तेज प्रताप यादव ने दी गाली, देखें वीडियो 

Updated at : 10 Dec 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav

पुस्तक मेला में तेज प्रताप यादव

Viral VIDEO of Tej Pratap Yadav: पटना के पुस्तक मेला में तेज प्रताप यादव ने अपना आपा को दिया. फोटो खिंचवाने के लिए उन्होंने अपने कैमरे वाले को अपशब्द कहा. आइए बताते हैं आखिर तेज प्रताप यादव ने क्या कहा ?

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Viral VIDEO: पटना के पुस्तक मेला में पहुंचे जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष और समस्तीपुर जिले के हसनपुर के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव ने फोटो लेने के लिए अपने कैमरामैन को अपशब्द कह दिया. उन्होंने गाली देते हुए अपने साथी को फोटो खींचने को कहा. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला ? 

पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेले में जब तेज प्रताप यादव एक किताब दुकान पर पहुंचे तो वहां उनके समर्थकों की भीड़ लग गई. तेज प्रताप यादव दुकानदार से किसी खास क्रांतिकारी के तस्वीर की मांग कर रहे थे. उनके हाथ में संविधान की प्रस्तावना थी. वो उस प्रस्तावना के साथ फोटो लेना चाह रहे थे. कैमरामैन को उन्होंने अपशब्द भरे लहजे में फोटो लेने को कहा जिसका वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने कैद कर लिया.  

समर्थक ने लगाए आरोप 

बीते दिनों तेज प्रताप यादव के समर्थक सौरव ने भी तेज प्रताप यादव पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था. सौरव ने वीडियो जारी कर कहा था कि तेज प्रताप यादव के आवास पर लगभग 20-25 लोगों ने उनकी मौजूदगी में उन्हे मारा और उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. 

Also read: तेज प्रताप यादव ने एक और सहयोगी के साथ की मारपीट, कपड़े भी उतरवाए? जानिये क्या है मामला

सौरभ ने खुद बताई पूरी घटना

वायरल वीडियो को लेकर जब सौरभ उर्फ अविनाश से बातचीत की गई तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया. सौरभ का कहना है कि तेज प्रताप यादव उन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन सौरभ का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. सौरभ ने पूरे मामले के बारे में कहा कि खान सर के भाई की रिसेप्शन पार्टी में वह तेज प्रताप यादव के साथ गये थे.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन