ePaper

कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में 23 से आयोजित होगा समर कैंप

Updated at : 20 May 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में 23 से आयोजित होगा समर कैंप

पटना वीमेंस में हर साल की तरह इस बार भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसके रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 मई थी. इसमें कुल 118 छात्राएं भाग ले रही हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस में हर साल की तरह इस बार भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसके रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 मई थी. इसमें कुल 118 छात्राएं भाग ले रही हैं. हिंदी विभाग की एचओडी और स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर डॉ मंजुला सुशीला ने बताया कि यह रोजाना सुबह 6:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक तीन जून तक आयोजित होगा. पहले दिन छात्राओं को कॉलेज में होने वाले विभिन्न स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी दी जायेगी. साथ ही हर दिन एक घंटे का ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने आगे बताया कि इसमें उनका साथ स्पोर्ट्स विभाग की श्वेता सिंह देंगी, जो उनके साथ मिलकर हर गेम की गाइडलाइन के बारे में बतायेंगी. साथ ही आर्ट्स एंड क्राफ्ट, डांस आदि सीखने का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन