ePaper

Patna News: 'चाय लाती हूं' कहकर किचन में फंदे से झूली, पति और दो बेटों की मौत के बाद महिला ने की आत्महत्या

Updated at : 19 Jun 2025 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
patna suicide news

सांकेतिक फोटो

Patna News: पटना में पति और दो जवान बेटों को खोने का सदमा एक महिला नहीं सह सकी और आखिरकार फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव बरामद किया. हर एंगल से इस मौत मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन

Patna News: पटना में एक परिवार के कई लोगों की मौत एक के बाद एक करके हादसे में हो गयी. घर के मुखिया की मौत सड़क हादसे में हो गयी. घर का एक बेटे की मौत करंट लगने से हो गयी. दूसरे बेटे ने आत्महत्या कर ली. परिवार के तीन पुरुषों की मौत हुई तो पति और बेटों को खोने का गम 50 वर्षीया ललिता देवी बर्दाश्त नहीं कर सकी और आखिरकार उन्होंने भी खुदकुशी कर ली.

किचन में फंदे से लटकी महिला

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली ललिता देवी (50 वर्ष) का शव किचन में फंदे से लटका हुआ मिला. बुधवार की यह घटना है. मृतका की बेटी ने बताया कि उसकी मां ने कहा कि वो चाय बनाने किचन जा रही है. काफी देर होने पर जब मां नहीं आयी तो किचन जाकर देखा, वहां फंदे से मां लटकी हुई मिली.

ALSO READ: बिहार चुनाव: कांग्रेस टिकट दावेदारों की खोज में जुटी, इन दो शर्तों को पूरा करना होगा जरूरी…

बेटी ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इंकार

इधर, पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर कोतवाली थाना के पुलिसकर्मी पहुंचे. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाने लगा तो मृतका की बेटी व अन्य लोग मना करने लगे. पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया.

पति और दो बेटों को खोने का था गम

मृतका की बेटी ने बताया कि उसके पिता की मौत एक सड़क हादसे में हो गयी थी. उसके बाद उसका एक भाई बिजली तार की चपेट में आ गया था और करंट लगने से उसकी मौत हो गयी थी. दूसरे भाई ने भी अपनी जान दे दी थी. उसने खुदकुशी कर ली थी. पति और अपने दोनों जवान बेटों को खोने का गम उसकी मां पर हावी था. वो मानसिक रूप से तनाव में रहती थीं. आखिरकार उसने भी सुसाइड कर लिया.

बोले सब-इंस्पेक्टर…

इधर, पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पुलिस को मिली थी. मामले की जांच-पड़ताल हो रही है. हर एंगल से इसकी छानबीन पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन