छात्रों और अभिभावकों को मिलेगा आपदा का अलर्ट मैसेज

Updated:
विज्ञापन
छात्रों और अभिभावकों को मिलेगा आपदा का  अलर्ट मैसेज

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ठनका, आंधी-पानी, तेज बारिश, लू और हिट वेब का पूर्वानुमान मिलते ही लोगों के बचाव के लिए सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, सेविका-सहायिका, जीविका सहित अन्य को अलर्ट मैसेज भेजा जाता है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ठनका, आंधी-पानी, तेज बारिश, लू और हिट वेब का पूर्वानुमान मिलते ही लोगों के बचाव के लिए सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, सेविका-सहायिका, जीविका सहित अन्य को अलर्ट मैसेज भेजा जाता है. इसके बावजूद हाल के दिनों में सबसे अधिक ठनका गिरने से लोगों की मौत हो रही है. इस कारण आपदा प्राधिकरण ने राज्य के सरकारी-निजी स्कूल और कॉलेज को भी अलर्ट मैसेज से जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आपदा पूर्व जानकारी पहुंच सके. किसानों तक भी पहुंचेगा अलर्ट मैसेज : प्राधिकरण की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक ठनका गिरने से सबसे अधिक खेतों में काम करने वाले लोगों की जान जाने की सूचना मिलती है. बढ़ती घटना को रोकने के लिए प्राधिकरण किसानों तक अलर्ट मैसेज पहुंचायेगा. इसके लिए गांव के ऐसे लोगों को जोड़ा जायेगा, जिनके पास मोबाइल है और वह गांव में मौजूद रहते हों.साथ ही, ग्रामीण दुकान के मालिकों को भी नंबर से जोड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन