ePaper

राज्य सरकार लेगी 50 हजार करोड़ का ऋण

Updated at : 13 Aug 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार लेगी 50 हजार करोड़ का ऋण

राज्य सरकार, विकास को गति देने के लिए राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित की दिशा में लगातार काम कर रही है.

विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की जायेगी ऋण की राशि संवाददाता,पटना राज्य सरकार, विकास को गति देने के लिए राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसके लिए सरकार ने ऋण भी लेने की योजना बनायी है.वर्ष 2024-25 में सरकार विकास के कार्यों के लिये करीब 50 हजार करोड़ ऋण ले सकती है.वित्त विभाग ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है.ऋण अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं से लिया जायेगा.कैपिटल इनवेस्टमेंट के रूप में खर्च होने वाली राशि से एक तरफ जहां विकास में इससे तेजी आयेगी और वहीं रोजगार का भी सृजन होगा. बड़ी राशि ओपन मार्केट से भी ली जायेगी राज्य सरकार यह ऋण सरकारी वित्तीय संस्थान यथा नाबार्ड,नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) और सिडबी के साथ-साथ ओपेन मार्केट से भी लेगी. इनमें नाबार्ड से 2700 करोड़, एनएचबी से 300 करोड़ रुपये और सिडबी से 300 करोड़ रुपये मिलेगा, जबकि, शेष राशि ओपेन मार्केट से ली जायेगी. वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में और तेजी से काम करने जा रही है.नाबार्ड से रुरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के मद से करीब 300 करोड़ मिलेगा.यह राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया के साथ-साथ सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए खर्च की जायेगी.वहीं, सिडबी से प्राप्त होने वाले 300 करोड़ रुपये से औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ श्रमिकों कल्याण के लिए सुविधाओं के विकास पर खर्च होगा. इन क्षेत्रों में श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूल भवनों के निर्माण इत्यादि पर भी राशि खर्च किये जायेंगे, जबकि, नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) से मिलने वाली राशि से शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर प्याऊ, बस स्टैंड, शवदाह गृह का निर्माण, शहरी विकास इत्यादि विकास कार्यों को क्रियान्वित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन