फादर-डे पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
फादर-डे पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता

डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से फादर-डे के अवसर पर दो दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से फादर-डे के अवसर पर दो दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्युत बोर्ड कालोनी राजवंशी नगर खेल परिसर में क्रिकेट, वालीबॉल, फुटबॉल व रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. दूसरे सत्र की प्रतियोगिता अंताक्षरी व संगीत विद्यालय परिसर में आयोजित की गयी. सभी प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिनांक 29 को विद्यालय परिसर में आयोजित किया जायेगा. विजय प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल प्रदान किये जायेंगे. राजवंशी नगर खेल परिसर में विद्यालय के उप प्राचार्य एरिक रोजारियो ने हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया. विद्यालय परिसर में विद्यालय के निदेशक एडीजे रोजारियो एवं प्राचार्या मेरी अल्फोंसा ने हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावक और सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन