ePaper

पटना से आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 06 Dec 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से आनंद विहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. इन ट्रेनों का होगा परिचालन – 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन : पटना से 06 व 08 दिसंबर को 20:30 बजे खुल कर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. -02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन : 07 व 09 दिसंबर को 19.00 बजे खुल कर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी. -02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन : पटना से 07 दिसंबर को 20:30 बजे खुल कर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. -02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन :08 दिसंबर को 19:00 बजे खुल कर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी. -05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन : दरभंगा से 07 दिसंबर को 18:15 बजे खुल कर अगले दिन 21:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. -05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन : 09 दिसंबर को 00:05 बजे खुल कर 23:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन