Six Lane In Bihar: बिहार में यहां बनेगा सिक्स लेन रोड, जानिए किन जिलों को होगा बड़ा फायदा
सांकेतिक तस्वीर
Six Lane In Bihar: बिहार में एक और सिक्स लेन सड़क बनने वाली है. भोजपुर-छपरा फोरलेन को अपग्रेड किया जायेगा और इसे सिक्स लेन बनाया जायेगा. इसके बनने से जाम की समस्या खत्म होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं में कमी भी आ सकेगी. इससे तीन जिलों को खासकर फायदा हो सकेगा.
Six Lane In Bihar: बिहार के कई जिलों में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार में सिक्स लेन रोड का निर्माण होने वाला है. इसके बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी. दरअसल, भोजपुर-छपरा फोरलेन को अपग्रेड किया जायेगा और इसे सिक्स लेन बनाया जायेगा. इस फोरलेन पर बड़े-बड़े ट्रकों के चलने की वजह से जाम की समस्या लोगों को झेलनी पड़ती है. हालांकि, सिक्स लेन सड़क बनने के बाद इस परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा.
इन तीन जिलों को हो सकेगा फायदा
इसके साथ ही भोजपुर-छपरा फोरलेन में गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है. हर रोज की इस परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. फोरलेन सड़क के सिक्स लेन बनने से लोगों को छपरा-भोजपुर के बीच सफर करने के लिये सोचना नहीं पड़ेगा. साथ ही छपरा और भोजपुर के अलावा पटना के लोगों को भी बड़ा फायदा हो सकेगा. तीनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी.
जारी कर दिया गया टेंडर
जानकारी के मुताबिक, बालू सड़क जाम के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है. फोरलेन सड़क को सिक्स लेन बनाने के लिये यही मुख्य वजह बताई जा रही है. दरअसल, जिले के डीएम तनय सुल्तानिया ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोरलेन सड़क को सिक्स लेन बनाने को लेकर टेंडर जारी कर दिये हैं.
कितनी हो जायेगी सड़क की चौड़ाई?
दरअसल, फिलहाल फोरलेन रोड की चौड़ाई करीब 45 फीट है. लेकिन जब इसे सिक्स लेन बना दिया जायेगा तो इसकी चौड़ाई लगभग 63 फीट हो जायेगी. जानकारी के मुताबिक, सड़क के दोनों साइड से इसे चौड़ा किया जायेगा. भोजपुर जिले की सीमा इलाके में यह फोरलेन करीब 15 किलोमीटर लंबी है. हालांकि, सिक्स लेन सड़क चौड़ा किये जाने के बाद इस पर कोई असर नहीं पड़े, इसके लिये मिट्टी भराई भी की जायेगी. करीब 100 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सड़क को फोरलेन बनाया जायेगा, जिसका सीधा फायदा लोगों तक पहुंच सकेगा.
Also Read: Bihar Election 2025: एनडीए में फंसा सीट बंटवारे पर पेच! कुशवाहा, चिराग और मांझी के बयान से समझिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










