ePaper

Six Lane Ganga Bridge: पीएम मोदी इस दिन करेंगे 6 लेन गंगा ब्रिज का उद्घाटन, मोकामा से सिमरिया के बीच फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Updated at : 17 Aug 2025 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
Six Lane Ganga Bridge inaugurate on this day vehicles run fast

औंटा घाट–सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज

Six Lane Ganga Bridge: बिहार के लोगों को 22 अगस्त को बड़ा तोहफा मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औंटा घाट-सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. इस पुल के बनने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी. साथ ही भारी गाड़ियों की आवाजाही भी हो सकेगी.

विज्ञापन

Six Lane Ganga Bridge: औंटा घाट-सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा है और वे इसी दिन इस ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. इस ब्रिज के बनने से लोगों को सफर में बड़ी सहूलियत होगी. यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ेगा. औंटा-सिमरिया पुल की लम्बाई 1.865 किलोमीटर है. पहुंच पथ के साथ परियोजना की कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है.

1871 करोड़ रूपये की लागत से तैयार

इस परियोजना की कुल लागत 1871 करोड़ रूपये है. इस पुल के बन जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार की संपकर्त्ता में बड़े स्तर पर सुधार हो सकेगा. यहां पहले से मात्र दो लेन का रेल-सह-सड़क पुल था. इस ब्रिज के बन जाने से पटना से मोकामा बेगूसराय होते हुए खगड़िया तक 4 लेन संपकर्त्ता सुनिश्चित हो गई है.

नहीं झेलनी पड़ेगी जाम की समस्या

राजेंद्र पुल पर जाम की समस्या लोग वर्षों से झेलते आ रहे हैं. अब नया सिक्स लेन पुल चालू होगा तो इस पर गाड़ियां फर्राटा भरेंगी. पूर्णिया-भागलपुर समेत अन्य जिलों के लोगों को पटना जाने में अब यहां जाम का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा. मालूम हो पटना से बख्तियारपुर 4 लेन रोड चालू है. वहीं, सिमरिया से खगड़िया तक का फोर लेन सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो चुका है. साथ ही खगड़िया से पूर्णिया रोड को फोर लेन सड़क की योजना पर भारत सरकार काम कर रही है.

आवागमन में मिलेगी सहूलियत

जानकारी के मुताबिक, औंटा घाट-सिमरिया रेल-सह-सड़क पुल के पूर्व में सड़क पुल बना है और पश्चिम में नया रेल पुल भी बन रहा है. इस पुल के बन जाने से भारी वाहनों के आवागमन में सहूलियत होगी. दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के बीच आने-जाने वाले ट्रकों का आवागमन भी आसान हो सकेगा. इस पुल के बन जाने से बेगूसराय के साथ पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. यह विकासशील बिहार के आधुनिक आधारभूत ढांचे का प्रतीक है.

साल 2015 में पीएम ने की थी घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें औंटा घाट से सिमरिया के बीच 6 लेन नए गंगा ब्रिज के निर्माण की योजना शामिल थी. प्रधानमंत्री ने साल 2017 में मोकामा में आयोजित एक समारोह में इस ब्रिज की आधारशिला रखी थी. अब यह ब्रिज बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा 22 अगस्त को किया जायेगा.

Also Read: Bihar Land Survey: हड़ताल पर गए अमीनों की नौकरी खतरे में, ‘राजस्व महाअभियान में बाधा बर्दाश्त नहीं’, ऑफिस में एंट्री पर रोक

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन