बापू टावर संग्रहालय में सितार वादन का हुआ आयोजन, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
बापू टावर संग्रहालय में सितार वादन का हुआ आयोजन, श्रोता हुए  मंत्रमुग्ध

बापू टावर और स्पिक मैके के सहयोग से बापू टावर संग्रहालय के ऑडिटोरियम में भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा के मूर्धन्य कलाकार पंडित शुभेंद्र राव के सितार वादन का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बापू टावर और स्पिक मैके के सहयोग से बापू टावर संग्रहालय के ऑडिटोरियम में भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा के मूर्धन्य कलाकार पंडित शुभेंद्र राव के सितार वादन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में पंडित शुभेंद्र राव ने सितार पर राग पटदीप , रामधुन और राग भैरवी की प्रस्तुति दी, जिसको सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये. उन्होंने अपनी प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहनता और भावपूर्णता को बखूबी उजागर किया. उनके साथ तबला पर कुशल संगत पंडित मिथिलेश झा ने की, जिनकी लयकारी और तालबद्धता ने सितार वादन को और अधिक प्रभावशाली बनाया. इस अवसर पर बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने पंडित शुभेंद्र राव और पंडित मिथिलेश झा सहित अन्य लोगों का अभिनंदन किया. उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और युवा पीढ़ी में रुचि जगाने के लिए स्पिक मैके के प्रयासों की सराहना की. बापू टावर अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, छात्र-छात्राएं, अतिथि समेत कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन