Bihar Bhumi: अब एक आवेदन में पूरे परिवार की जमीन का होगा दाखिल-खारिज, डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Dec 2025 10:01 PM
विजय कुमार सिन्हा
Bihar Bhumi: बिहार में पारिवारिक जमीन के बंटवारे की प्रक्रिया अब आसान होने जा रही है. सरकार ने बिहारभूमि पोर्टल पर नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत एक ही आवेदन में पूरे परिवार की जमीन का दाखिल-खारिज हो सकेगा. इससे समय बचेगा, विवाद घटेंगे और लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने पारिवारिक जमीन से जुड़े मामलों को आसान और विवाद से मुक्त बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है. 27 दिसंबर 2025 से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार भूमि पोर्टल पर बंटवारा दाखिल-खारिज की नई व्यवस्था लागू कर दी है. अब परिवार के सभी हिस्सेदारों को अलग-अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. एक ही आवेदन में पूरे परिवार की जमीन का दाखिल-खारिज हो सकेगा.
विजय सिन्हा बोले- विवाद कम होगा
इस नई व्यवस्था की जानकारी डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पहले पारिवारिक बंटवारे के बाद हर सदस्य को अपने हिस्से की जमीन के लिए अलग-अलग दाखिल-खारिज कराना पड़ता था. इससे लोगों को समय, पैसा और मेहनत तीनों खर्च करने पड़ते थे. कई बार इसी वजह से विवाद भी पैदा हो जाते थे.
डिप्टी सीएम ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया था. प्रधान सचिव सीके अनिल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कम समय में नई डिजिटल व्यवस्था तैयार की. इसे अब बिहार भूमि पोर्टल पर लागू कर दिया गया है. इससे आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
डिप्टी सीएम ने क्या अपील की
विजय कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वे अपने पूर्वजों की जमीन का विधिवत बंटवारा कर डिजिटल माध्यम से अपने नाम जमाबंदी जरूर कराएं. खासकर जिन परिवारों में अभी तक मौखिक बंटवारे के आधार पर जमीन का उपयोग हो रहा है. वे इस नई सुविधा का लाभ लें. मौखिक बंटवारा आगे चलकर बड़े पारिवारिक विवाद का कारण बन सकता है.
नई व्यवस्था में उत्तराधिकार के साथ बंटवारे की सुविधा भी दी गई है. इसका मतलब यह है कि पूर्वज की मृत्यु के बाद सभी वारिसों के नाम एक साथ उनके हिस्से की जमीन पर जमाबंदी हो सकेगी. डिप्टी सीएम ने बताया कि हाल ही में चले राजस्व महा-अभियान में लाखों आवेदन मिले हैं, जिनका जल्द निपटारा किया जाएगा.
सरकार का कहना है कि यह कदम भूमि प्रशासन को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. इससे लोगों को जमीन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी.
इसे भी पढे़ं: बिहार में जमीन और नौकरी से जुड़े काम होंगे आसान, वंशावली के नियम बदले, सरकार का बड़ा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










