Shravani Mela 2025: कांवरियों को रेलवे के फैसले ने कर दिया खुश, बाबा धाम जाने की कर लें प्लानिंग

Shravani Mela 2025 Railway (सांकेतिक फोटो)
Shravani Mela 2025: बिहार में जल्द ही श्रावणी मेले की शुरूआत हो जाएगी. कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए निकल पड़ेगा. ऐसे में रेलवे ने भी बेहद खास तैयारी कर ली है, जिससे कांवरियों को भीड़भाड़ की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.
Shravani Mela 2025: बिहार में श्रावणी मेले की शुरूआत होने में बस कुछ दिन ही रह गए हैं. ऐसे में तमाम तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं, रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है. इसके साथ ही कांवरियों के लिए बड़ा फैसला ले लिया है. दरअसल, बाबा धाम पहुंचने में कांवरियों को किसी तरह की परेशानी ना हो और भीड़भाड़ की समस्या भी नहीं झेलनी पड़े, इसे लेकर खास तैयारी की गई है. दरअसल, रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार कर दिया है. इस ट्रेन में कांवरिया टिकट बुक कर यात्रा पर निकल सकते हैं.
हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन
खबर की माने तो, मालदा मंडल रेल प्रशासन ने श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राजगीर, किऊल, जमालपुर, मुंगेर और खगड़िया के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन (03266/03265) के परिचालन अवधि को 30 जुलाई 2025 तक के लिए बढ़ा दी है. इसके साथ ही यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन यानी कि मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलती रहेगी. इससे कांवर यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए सफर आसान हो जाएगा. यह ट्रेन मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की होगी.
यह होगी ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज
इधर, ट्रेन की टाइमिंग को लेकर जानकारी सामने आई है कि, गाड़ी संख्या 03266 राजगीर से खगड़िया के लिए सुबह 6:10 बजे रवाना होगी, जो जमालपुर, मुंगेर होते हुए दोपहर 1 बजे खगड़िया पहुंचेगी . तो वहीं वापसी में 03265 खगड़िया से वापसी में यह ट्रेन 2 बजे दोपहर रवाना होगी और मुंगेर, जमालपुर होते हुए रात 9:25 बजे राजगीर पहुंचेगी. इसके अलावा यह ट्रेन नटेसर, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा जंक्शन, किऊल और अभयपुर स्टेशन पर रुकेगी. बता दें कि, अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जुलाई तक जारी रखने का फैसला रेलवे ने लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










