Bihar News: भागलपुर में पार्कों और तालाबों के सुधरेंगे दिन, विभाग से मिली मंजूरी, जानिए क्या-क्या होगी सुविधाएं…

parks and ponds in Bhagalpur (सांकेतिक फोटो)
Bihar News: भागलपुर जिले के लोगों के लिए खास खबर आ गई है. दरअसल, जिले में अब पार्कों और तालाबों के दिन सुधरने वाले हैं. विभाग की ओर से स्वीकृति भी दे दी गई है. इसके साथ ही बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बेहद खास सुविधाएं मिलेंगी.
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है. जिले में पार्कों और तालाबों की खूबसूरती को बढ़ाया जाएगा. जिससे लोग मनोरम दृश्य का दीदार कर सकेंगे. इससे बड़ों के साथ-साथ बच्चों के मौज-मस्ती के लिए भी कई सुविधाएं होंगी. भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में इन सुविधाओं के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से मंजूरी दे दी गई है. जिसके मुताबिक, भागलपुर के लिए तीन पार्क और दो तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इसे लेकर नक्शा भी तैयार कर लिया गया है.
ये सभी पार्क और तालाब हैं शामिल…
इस योजना को लेकर यह भी अपडेट सामने आया है कि, तीन पार्कों में टीएनबी कॉलेजिएट पार्क, अलीगंज स्थित गेंदखाना पार्क, आवास बोर्ड परिसर में तीन छोटे पार्क शामिल है. इसके साथ ही जय प्रकाश उद्यान परिसर के नेहरू स्मारक के पास स्थित तालाब और मारवाड़ी पाठशाला के सामने स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर मंजूरी मिल गई है. कुछ ही दिनों में निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, जिले में मेयर की पहल पर अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए 9.2 करोड़ रुपये मिले हैं. तीन पार्कों के निर्माण में लगभग 6.80 करोड़ रुपये तो वहीं तालाब के निर्माण पर 2.39 करोड़ रुपये खर्च होने की बात सामने आई है.
इन सभी सुविधाओं की होगी व्यवस्था
सभी पार्कों और तालाबों को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया जाएगा. सुविधाओं की बात करें तो, व्यायाम के लिए उपकरण जैसे कि, पुल-अप बार, पुश-अप बार और साइकिलिंग मशीनें जैसे उपकरण सामिल होंगे. बच्चों के लिए खुले मैदान होंगे, जिसमें वे मौज-मस्ती कर सकेंगे. इसमें बच्चों के लिए झूले और अन्य खेल के सामान भी होंगे. टहलने और जॉगिंग के लिए रास्ते, बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, लाइटिंग, साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी तमाम व्यवस्थाएं किए जायेंगे. इस तरह से देखा जा सकता है कि, तमाम सुविधाओं से लैस पार्क और तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










