पटना के शेल्टर होम की लड़की पुलिस को चकमा देकर कार सवार युवक के साथ हुई फरार, जानिए पूरा मामला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Feb 2025 10:24 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है. शेल्टर होम की एक लड़की पुलिस को चकमा डेकर कार सवार युवक के साथ फरार हो गई है. इस खबर में जानिए पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है. एक कार सवार युवक ने गायघाट शेल्टर होम में रहने वाली 22 वर्षीय लड़की को ट्रेनिंग सेंटर से अगवा कर लिया. घटना के दो दिन बाद भी पुलिस न तो लड़की को बरामद कर सकी है और न ही युवक का कोई पता चल सका है.

पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. जांच में पता चला है कि युवक शेल्टर होम से ही उसका पीछा कर रहा था. जैसे ही ट्रेनिंग सेंटर के पास पहुंची, पुलिस को चकमा देते हुए कार में बैठकर फरार हो गई. सुरक्षाकर्मियों ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन पता नहीं चल सका.

सिपाही पूजा कुमारी ने थाने में दिया लिखित आवेदन

सिपाही पूजा कुमारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. पूजा ने बताया कि 22 साल की लड़की गायघाट शेल्टर होम में रहती थी. गुरुवार को ट्रेनिंग के लिए कुल सात लड़कियों को शास्त्रीनगर लेकर गई थी. एक लड़का वहां कार लेकर खड़ा था. गाड़ी से उतरने के बाद वो चकमा देकर युवक के साथ फरार हो गई.

Also Read: हिस्ट्रीशीटर बदमाश कल्लू पासवान पटना से गिरफ्तार, दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का है आरोप

पुलिस ने क्या बताया

एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि सभी को ट्रेनिंग के लिए शास्त्रीनगर लाया गया था. इसी बीच एक लड़की अपने किसी परिचित के साथ फरार हो गई. गाड़ी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन