हिस्ट्रीशीटर बदमाश कल्लू पासवान पटना से गिरफ्तार, दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का है आरोप

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Feb 2025 9:50 AM

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में कल्लू

Bihar Crime: नवादा थाना की पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश कल्लू पासवान को पटना से गिरफ्तार किया है. कल्लू पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के भी आरोप हैं.

विज्ञापन

Bihar Crime: नवादा थाना की पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश कल्लू पासवान उर्फ विशाल कुमार को गिरफ्तार किया. कल्लू पर स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है. इस कुख्यात की गिरफ्तारी पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव क्षेत्र से हुई है. पकड़ा गया कल्लू पासवान नवादा थाना के बहीरो मोहल्ला का निवासी है.

पांच महीने से पुलिस कर रही थी तलाश

बता दें कि करीब पांच महीने से पुलिस तलाश कर रही थी. उसके विरुद्ध नवादा थाना में वर्ष 2020 से लेकर 2024 के बीच करीब दस केस मिले हैं. इसमें सर्वाधिक छह केस वर्ष 2021 में अलग-अलग अधिनियम से जुड़े मिले हैं. लूट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के अलावा चोरी से जुड़े मामले में चार्जशीटेड रहा है. कल्लू पासवान के विरुद्ध 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

Also Read: शराब के नशे में धुत बिहार के हेडमास्टर का वीडियो देखिए, झूमते हुए पहुंचा स्कूल और कर दिया ये कांड

दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म

इससे पहले 19 नवंबर 2024 को पुलिस ने इस केस में बहीरो निवासी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मालूम हो कि 17 अक्टूबर 2024 को नामजद आरोपितों ने दसवीं कक्षा की एक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर एक जगह ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसे लेकर छात्रा ने संबंधित थाना में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी. पुलिस ने पोक्सो एवं दुष्कर्म एक्ट के तहत प्राथमिकी की थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन