सीएम उद्यमी योजना में लाभुकों का चयन आज

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 23 अगस्त को लॉटरी सिस्टम के जरिये लाभुकों का चयन किया जायेगा.
पटना . मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 23 अगस्त को लॉटरी सिस्टम के जरिये लाभुकों का चयन किया जायेगा. इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 5,41,667 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस चयन प्रक्रिया के दौरान शीर्ष विभागीय अफसर मौजूद रहेंगे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत कुल नौ हजार लाभुकों का चयन किया जाना है. मुख्यमंत्री योजना में कुल 541667 (5.41 लाख ) आवेदन आये हैं. इनमें सर्वाधिक आवेदन इबीसी 154417 कैटेगरी में आये हैं. एससी / एसटी श्रेणी में 99875, युवा योजना में 151384, महिला योजना में 109609 और अल्पसंख्यक योजना में 26382 आवेदन आये हैं. इससे पहले इस योजना में इतने आवेदन कभी नहीं आये थे. इस योजना के तहत ऑन लाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




