वार्षिक परीक्षा के आधार पर स्कूलों को मिलेगी रैंकिंग

Published by : AMBER MD Updated At : 11 Nov 2025 6:24 PM

विज्ञापन

शिक्षा विभाग 2026 में स्कूलों की रैंकिंग वार्षिक परीक्षा की रिपोर्ट के आधार पर करेगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं की वार्षिक परीक्षा मार्च 2026 में होगी. लेकिन जिले के स्कूल प्रधान की ओर से परीक्षा में विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर खास ध्यान दिया जा रहा है. शिक्षा विभाग 2026 में स्कूलों की रैंकिंग वार्षिक परीक्षा की रिपोर्ट के आधार पर करेगा. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार ऐसे तो हर महीने स्कूल की रैकिंग की जाती है. वर्ष 2026 में स्कूलों की रैंकिंग वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्णता प्रतिशत और बच्चों के परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा. कक्षा एक से आठवीं की परीक्षा में बच्चों को ग्रेड देने का प्रावधान है. इसमें बच्चों को ग्रेड ए, बी, सी, डी और इ दिया जाता है. ए ग्रेड वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके बाद बी और सी ग्रेड वाले बच्चों को शामिल किया जायेगा. जिन स्कूलों में सबसे अधिक ए ग्रेड से बच्चे उत्तीर्ण होंगे उनको बेहतर रैंकिंग दी जायेगी. बेहतर रैंकिंग पाने वाले स्कूलों को जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जायेगा.

भाषा विषय पर भी रहेगा जोर

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि भाषा विषय पर स्कूलों की अलग से रैंकिंग की जायेगी. यदि किसी स्कूल के बच्चे गणित और भाषा विषय में अच्छे अंक से पास होंगे तो उन्हें अलग से पुरस्कृत किया जायेगा. कक्षा एक से आठवीं तक में किसी स्कूल के बच्चे वार्षिक परीक्षा में गणित और भाषा विषय में 80 से 90 प्रतिशत उत्तीर्णता हासिल की है तो उस स्कूल को विशेष दर्जा दिया जायेगा. इससे साबित होगा कि उस स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये साधन का बेहतर ढंग से इस्तेमाल किया गया है.

खराब रैंकिंग पाने वाले स्कूलों को दी जायेगी हिदायत

यदि किसी स्कूल के बच्चों का वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं होगा तो वहां के प्रधान शिक्षक जिम्मेवार होंगे. खराब रैंकिंग मिलने से साबित हो जायेगा कि उक्त स्कूल में दिए संसाधन को प्रयोग नहीं किया गया. यहां के शिक्षकाें ने बच्चों को पढ़ाने के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखायी. ऐसे स्कूलों को आगे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हिदायत दी जायेगी. शिक्षा विभाग ने कहा है कि बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल (पढ़ना, लिखना, और गणित) प्राप्त कराना विभाग का मिशन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन