वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 में शामिल होंगे स्कूली बच्चे, 30 तक अपलोड करना होगा डिटेल

Published by : AMBER MD Updated At : 27 Sep 2025 6:13 PM

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कक्षा तीन से 12वीं के बच्चे शामिल होंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

स्कूल स्तर पर रक्षा और शिक्षा मंत्रालय की ओर से वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 की शुरुआत कर दी गयी है. इस प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कक्षा तीन से 12वीं के बच्चे शामिल होंगे. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी स्कूलों को इस प्रतियोगिता में बच्चों को शामिल करने के लिए निर्देशित किया गया है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) कुमकुम पाठक ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 में शामिल होने के लिए विद्यालय स्तर पर गतिविधियों का आयोजन करा के विद्यार्थियों की प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेंगे. इसमें अधिकतम चार प्रति विद्यालय प्रविष्टियों को MYgov.in पर अपलोड करना होगा. इस पोर्टल पर प्रविष्टियों को अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. सभी स्कूलों को इस निर्देश का पालन करना अनिवार्य है. इसके साथ ही सीबीएसइ ने भी सभी एफिलिएटेड स्कूलों को वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 में कक्षा तीन से 12वीं के बच्चों को शामिल करने का निर्देश दिया गया है और 30 सितंबर तक बच्चों को प्रोजेक्ट को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है.

देशभक्ति का जज्बा विकसित करना है मकसद

रक्षा और शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित वीर गाथा प्रोजेक्ट में देश भर के कक्षा तीन से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होते हैं. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और बहादुरी के जज्बे को विकसित करना है. इसके तहत गतिविधियों में कविता, अनुच्छेद, पेंटिंग, निबंध, मल्टीमीडिया, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, वीरता पुरस्कार विजेता, देशभक्ति आदि पर बच्चों को विषय दिये जाते हैं. बच्चों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाता है. इसमें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 100 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है.

प्रतियोगिता के चरण

– स्कूल स्तर : स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन और मूल्यांकन

– जिला स्तर : जिला स्तर पर गतिविधियों का मूल्यांकन.

– राष्ट्रीय स्तर : राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं का चयन और पुरस्कार वितरण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन