कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में स्कॉलरशिप के लिए आज तक आवेदन

पटना वीमेंस कॉलेज के पहले सेमेस्टर की छात्राएं 27 जुलाई यानि आज तक प्लेटिनम जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं
-अब तक 200 से ज्यादा छात्राओं ने किया आवेदन संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के पहले सेमेस्टर की छात्राएं आज तक प्लेटिनम जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं. 22 जुलाई से लेकर अब तक 200 से ज्यादा छात्राओं ने आवेदन किया है. साल 2015 में कॉलेज की स्थापना के 75 साल पूरे हो चुके हैं. इसी उपलक्ष्य में कॉलेज की ओर से इसी समय से छात्राओं को प्लेटिनम जुबली फाउंडेशन स्कॉलरशिप दी जा रही है. इस स्कॉलरशिप का मकसद उन छात्राओं को मदद देना है जो आर्थिक रूप से असक्षम हैं, लेकिन पढ़ाई में काफी अच्छी हैं. यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम बीए, बीएससी, बीकॉम, वोकेशनल, पीजी होम साइंस और एमसीए कर रहीं फर्स्ट इयर की छात्राओं के लिए है. फॉर्म जमा करते वक्त छात्राओं को फॉर्म के साथ मार्क्सशीट और इनकम सर्टिफिकेट लगाकर 1-3 अगस्त तक वोकेशनल ऑफिस में जमा कर देना है. स्कॉलरशिप का आवेदन करते समय छात्राओं को कॉलेज द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश को फॉलो करना होगा. जिन छात्राओं को 60 प्रतिशत तक मार्क्स आये हैं व जिनकी फैमिली की इनकम दो लाख से नीचे है वही आवेदन कर सकती हैं. अगर फर्स्ट इयर में छात्रा को 60 प्रतिशत अंक नहीं आते हैं या वह फेल हो जाती है, तो ऐसे में उनकी स्कॉलरशिप खत्म हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










