Sawan 2025: सुल्तानगंज में इन जगहों पर है फ्री में ठहरने की व्यवस्था, कांवरियों के लिए वाटरप्रूफ टेंट और धर्मशालाएं तैयार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jul 2025 9:41 PM
सुल्तानगंज की तस्वीर
Sawan 2025: सावन की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज में श्रावणी मेले का माहौल भक्तिमय हो गया है. हजारों कांवरिया यहां से गंगा जल भरकर बाबाधाम की ओर रवाना हो रहे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा से लेकर ठहरने तक के व्यापक इंतजाम किए हैं.
Sawan 2025: (रंजन कुमार) सावन 2025 की शुरुआत हो गई है. हजारों भक्त कांवर लेकर बाबाधाम जा रहे हैं. श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर बाबा धाम स्थित बाबा बैधनाथ को अर्पित करते हैं. सुल्तानगंज में भव्य श्रावणी मेले का आयोजन किया जाता है. इसको लेकर कई महीने पहले से प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी जोर-शोर से तैयारी में लगे रहते हैं. श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कई जगह वाटर प्रूफ टेंट और फ्री में रुकने की व्यवस्था किया है.
सुल्तानगंज में लगाए गए हैं 312 CCTV कैमरे
सुल्तानगंज में सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे 600 जावन तैनात रहेंगे. इसके साथ ही शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं. अजगैबीनाथ मंदिर के पास एक अजगैबीनाथ घाट एवं दूसरा नमामि गंगे घाट बनाए गए हैं. दोनों घाटों पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम को लेकर 150 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावे सिर्फ घाट पर निगरानी करने के लिए 15 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी है. पुरे शहर में 312 CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं. इसके साथ सुरक्षा के मद्देनजर अजगैबीनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारों और मंदिर परिसर में हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं .
सुल्तानगंज में कहां-कहां फ्री में ठहरने की व्यवस्था?
सुल्तानगंज में भक्तों को ठहरने में कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने कई जगहों पर वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं. जिसका फायदा लोग मुफ़्त में उठा सकेंगे. सुल्तानगंज में ब्लॉक परिसर , कृष्णागढ़ , सरकारी बस स्टैंड सीतारामपुर और नई सीढ़ी घाट/नमामि गंगे घाट पर सरकारी धर्मशाला बनाए गए हैं. इन धर्मशालाओं में भक्त फ्री में ठहर सकते हैं. साफ-सफाई के लिए तीन पालियों में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
सुल्तानगंज में लेजर शो का आयोजन
वरीय उप समाहर्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की पहली बार श्रावणी मेले में आस्था और तकनिकी का संगम देखने को मिलेगा. मेले में लेजर शो का आयोजन एक इवेंट कंपनी के द्वारा किया जाएगा. यह शो मनोरंजन का साधन होने के साथ श्रद्दालूओं को अध्यात्मिक ऊर्जा से भी जोड़ेगा.
(रंजन कुमार की रिपोर्ट)
Also Read: बिहार की ब्यूटी क्वीन IPS नवजोत सिमी को मिली ये नई जिम्मेदारी, वैभव शर्मा बने CID पटना के एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










