Sand Mining: बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी में बिहार सरकार, अब ड्रोन से होगी खनन की निगरानी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Oct 2024 11:17 AM

विज्ञापन

Sand Mining: खनन कार्यों में पारदर्शिता के लिए सभी घाटों सहित सभी जिला कार्यालयों में बैनर लगाये जायेंगे. खनन शुरू होने से पहले ही बंदोबस्त घाट की चौहद्दी निर्धारित कर दी जाएगी.

विज्ञापन

Sand Mining: राज्य में 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले बालू खनन की निगरानी अब ड्रोन से होगी. खनन कार्यों में पारदर्शिता के लिए सभी घाटों सहित सभी जिला कार्यालयों में बैनर लगाये जायेंगे. खनन शुरू होने से पहले ही बंदोबस्त घाट की चौहद्दी निर्धारित कर दी जाएगी. जिस घाट की बंदोबस्ती नहीं की गई है वहां सरकारी बैनर लगा दिए जायेंगे ताकि अवैध खनन होने पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी. अवैध खनन की सूचना देने वाले लोगों की गोपनीयता बरकरार रखते हुए उनको सम्मानित भी किया जाएगा. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान दीं.

क्यों लिया गया फैसला

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी सूचना मिली है कि कुछ लोगों द्वारा सेकेंडरी लोडिंग का लेखा-जोखा तैयार नहीं किया जा रहा है. इसलिये नियम में परिवर्तन कर सेकेंडरी लोडिंग को के-लाइसेंस में तब्दील कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा है कि बालू का अवैध खनन होने पर बगल के बंदोबस्तधारी को नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे पूछा जायेगा कि अवैध खनन की सूचना आपने क्यों नहीं दी.

इसके साथ संबंधित थाना के पुलिस निरीक्षक भी जिम्मेवार होंगे. उन्होंने कहा कि खनन को अभिशाप नहीं वरदान बनाना है. उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से ड्रोन के माध्यम से बालू घाटों की चौहद्दी की मॉनिटरिंग शुरू की जाएगी, जिससे अवैध खनन की वास्तविक स्थिति पता की जा सकेगी.

राजस्व में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्व को बढ़ाने के बहुत प्रयास किये जा रहे हैं. पिछले वर्ष सितंबर माह तक 575 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया था, जो इस साल सितंबर माह में बढ़कर 1034 करोड़ रुपये हो गया. ऐसे में लगभग 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यह बिहार सरकार की पारदर्शिता, शासन-प्रशासन में बैठे पदाधिकारियों और कर्मियों के समर्पण सहित अवैध खनन पर अंकुश का परिणाम है.

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल

Bihar Teacher Transfer: सिर्फ इन शिक्षकों को ट्रांसफर-पोस्टिंग में मिलेगी वरीयता, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन