लोकतंत्र का गला घोंटने वाले ही दे रहे संविधान की दुहाई : सम्राट

Updated at : 25 Jun 2024 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र का गला घोंटने वाले ही दे रहे संविधान की दुहाई : सम्राट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष के द्वारा ‘संविधान बदलने’ वाले झूठ के जरिए अपने 'पापों' को छुपाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष के द्वारा ‘संविधान बदलने’ वाले झूठ के जरिए अपने ”पापों” को छुपाने की कोशिश की जा रही है. 25 जून, 1975 को संविधान की हत्या कर लोकतंत्र की गला घोंटने वालों का संविधान की दुहाई देना हास्यास्पद है. उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की नयी पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि 50 साल पहले 25 जून को कांग्रेस द्वारा देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई गयी थीं. लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचल दिया गया था. श्री चौधरी ने कहा कि आज अपने संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी इस बात का संकल्प लें कि जो 50 साल पहले किया गया, कांग्रेस फिर करने की हिम्मत नहीं करे. देश की जनता को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए देश में आपातकाल लगा दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन