सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरा होगा काम

Published by :Paritosh Shahi
Published at :15 Apr 2026 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Samrat-Choudhary-Action

अधिकारियों के बात करते सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ लेते ही काम में जुट गए. सचिवालय पहुंचकर उन्होंने कार्यभार संभाला और अधिकारियों के साथ पहली बैठक में साफ कर दिया कि उनकी सरकार तेज काम, जवाबदेही और समय पर विकास योजनाओं को पूरा करने पर जोर देगी.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के तुरंत बाद अपने कामकाज का तरीका साफ कर दिया. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही समय बाद वह सीधे सचिवालय पहुंचे और वहां जाकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया. इससे यह संकेत मिला कि वह शुरुआत से ही तेज रफ्तार में काम करना चाहते हैं.

रुके काम को जल्द पूरा करने का निर्देश

कार्यभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की. इस बैठक में कई विभागों के प्रधान सचिव और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साफ कहा कि विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाई जाए और जो काम लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए.

बैठक में उन्होंने प्रशासनिक कामकाज को आसान और तेज बनाने पर भी जोर दिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं का जल्दी समाधान करना है. लोगों को अपनी शिकायत लेकर बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए.

समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का आदेश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभाग तय समय सीमा के भीतर अपने लक्ष्य पूरे करें. उन्होंने साफ कहा कि जनता से जुड़े कामों में देरी नहीं होनी चाहिए.

सम्राट चौधरी ने सड़क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को सबसे अहम क्षेत्र बताया. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि यही आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़े मुद्दे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकारियों से क्या बोले सीएम

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा गया कि वे कामकाज में साफ-सफाई रखें और हर स्तर पर जवाबदेह रहें. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए ताकि सरकारी सेवाएं लोगों तक आसानी से पहुंच सकें. नई योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को भी तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. सम्राट चौधरी ने संकेत दिया कि उनकी सरकार बिहार के विकास को नई गति देने के लिए तेजी से फैसले लेने वाली है.

इसे भी पढ़ें: सत्ता छोड़ी पर सिद्धांत नहीं, जदयू नेता ने नीतीश कुमार के फैसले को बताया ऐतिहासिक

2014 में जीता भरोसा, 2026 में मिला ताज, सम्राट चौधरी कैसे बने नीतीश कुमार के भरोसेमंद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन