Samastipur Crime: समस्तीपुर में दिव्यांग दंपती की नाबालिग बेटी से कुकर्म, हाथ पैर बांधकर किया दुराचार

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक फोटो

Samastipur Crime: थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि नाबालिग किशोरी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Samastipur Crime: समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दिव्यांग दंपती की नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुराचार किया गया है. जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने छात्रा के हाथ पैर बांधकर कुकर्म किया और उसे गंभीर स्थिति में छोड़ कर मौके से भाग निकले. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

छात्रा किया अगवा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों आरोपियों ने नौंवी की छात्रा को पहले अगवा किया फिर उसके मुंह में कपड़ा बांधकर घर से दूर एक खेत में ले गए, जहां उसका हाथ पैर को रस्सी से बांधकर बारी-बारी से जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद दोनों ने किशोरी को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

पुलिस से की शिकायत

कई घंटे बाद होश आने पर किशोरी ने किसी तरह अपने हाथ-पैर में बंधी रस्सी को खोला और सुबह घर पहुंची और अपने दिव्यांग माता-पिता को आपबीती सुनाई. जिसके बाद उसके परिजनों ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद लोगों ने विभूतिपुर थानाध्यक्ष व रोसड़ा एसडीपीओ को मामले की जानकारी दी और उसके बाद मामला दर्ज किया गया.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 24 साल बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इन देशों के लिए हवाई सेवा जल्द

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस ने एसडीपीओ के आदेश पर पीड़िता और उसके माता-पिता को खोजकर थाने लाई, जहां उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि नाबालिग किशोरी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आवेदन में रामबाबू यादव और उसके एक साथी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन