बिहार : '3000 रुपये दो, तब काम होगा'- पुलिस अधिकारी का पैसा मांगते Video Viral

Bihar police viral video : उजियारपुर थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी द्वारा थाना क्षेत्र के सैदपुर जाहिद निवासी मो. सितारे से काम के एवज में तीन हजार रुपए रिश्वत की मांग करने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.जिसमे वह युवक से काम के बदले 3 हजार रुपये की मांग कर रहे है.
Bihar News : उजियारपुर थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी द्वारा थाना क्षेत्र के सैदपुर जाहिद निवासी मो. सितारे से काम के एवज में तीन हजार रुपए रिश्वत की मांग करने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.जिसमे वह युवक से काम के बदले 3 हजार रुपये की मांग कर रहे है.
इस संबंध में पीड़ित युवक का कहना है कि एक साल पहले 12/10/2019 को उसकी टीवीएस अपाची बाइक संख्या बीआर33टी1702 चोरी हो गई थी. इसको लेकर उसने उजियारपुर थाना की पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया था.आवेदन में चेचिस नंबर लिखने के दौरान एक-दो अंक मिस्टेक हो गया था. उसे सुधारने के नाम पर एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी एक साल से दौरा रहे है.सुधार के नाम पर तीन हजार रुपए की मांग की. वहीं पैसा नहीं देने पर उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को दौड़ते रहने की बात कही.
दलसिंहसराय सराय में एएसआई का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल.@prabhatkhabar pic.twitter.com/03BpUGfGLW
— Avinish Mishra (@AvinishIIMC) December 19, 2020
वही एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो पहुंचा है. वीडियो देखने से प्रतीत हो रहा है कि उजियारपुर थाना के एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी हैं जो एक व्यक्ति से पैसे मांग रहे हैं. इसकी जांच करते हुए एसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी.
Also Read: Bihar News : श्रेयसी सिंह की नक्सलियों पर तगड़ी चोट, विधायक बनते ही लिया ये फैसला
Posted by : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




