बिहार दिवस पर पटना आ रहे सलमान, हजारों दर्शकों के बीच मंच पर दिखाएंगे जलवा...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Mar 2025 9:24 AM

विज्ञापन

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस 2025 के अवसर पर पटना 22 से 24 मार्च तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा. गांधी मैदान, रवींद्र भवन और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले इन आयोजनों में अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान अली, प्रतिभा सिंह बघेल और सुरेंद्र शर्मा जैसे नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे.

विज्ञापन

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी पटना में 22 से 24 मार्च तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. गांधी मैदान, रवींद्र भवन और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में देशभर के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे. बिहार दिवस की थीम ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मार्च को उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

22 मार्च को अभिजीत भट्टाचार्य की होगी प्रस्तुति

उद्घाटन समारोह के बाद लोकप्रिय गायक अभिजीत भट्टाचार्य गांधी मैदान में संगीत का जादू बिखेरेंगे. उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए बिहार से अपने गहरे जुड़ाव को जाहिर करते हुए कहा, “अरे वाह, बिहार तो मेरा ननिहाल है! आई लव यू बिहार…” अभिजीत अपने लोकप्रिय गीतों से पटना की शाम को सुरमयी बनाएंगे.

23 मार्च को शास्त्रीय, गजल, सूफी और नृत्य का संगम

23 मार्च को गांधी मैदान में प्रतिभा सिंह बघेल और ऋतिक राज अपनी प्रस्तुतियां देंगे. प्रतिभा सिंह अपनी गजल और शास्त्रीय संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी. वहीं श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आलोक राज और अशोक कुमार प्रसाद सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे. नीलम चौधरी कथक नृत्य करेंगी और ज्योति नूरां सूफी गायन होगा. रवींद्र भवन में मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित होंगे. जिसमें देशभर के नामचीन कवि और शायर शिरकत करेंगे.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

24 मार्च को सलमान अली के सुरों से होगा समापन

बिहार दिवस के अंतिम दिन यानी 24 मार्च को समापन समारोह भी यादगार रहेगा. ‘इंडियन आइडल’ फेम सलमान अली अपनी बेहतरीन गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे. वहीं रवींद्र भवन में हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा. जिसमें पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम अपनी शानदार कविताओं से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी. बिहार दिवस 2025 के ये तीन दिन संगीत, नृत्य, हास्य और कविताओं का अनूठा संगम होंगे. पटना शहर इस भव्य आयोजन का गवाह बनेगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन