प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर लगेगी रोक : विजय

Updated:
विज्ञापन
प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर लगेगी रोक : विजय

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कृषि भवन, पटना स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पौधा संरक्षण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कृषि भवन, पटना स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पौधा संरक्षण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की. मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को कीट-व्याधि केे संभावित प्रकोप से सचेत करें. जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को राज्य में प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पर रोकथाम के लिए समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए जिलास्तर पर नियुक्त कीटनाशी निरीक्षकों को अपने क्षेत्र के दुकानों की का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

पूर्वानुमान आधारित सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो. दैनिक समाचार पत्रों, रेडियो जिंगल, सोशल मीडिया का प्रचार के लिए सहारा लिया जाय. पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर सभी सरकारी कार्यालयों में होर्डिंग एवं बैनर लगाना सुनिश्चित करें. कहा कि अधिकतर किसान कीट-व्याधि की समस्या के समाधन के लिए सर्वप्रथम कीटनाशी बिक्रेताओं से संपर्क करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन