ePaper

Patna: संविधान बदलना चाहती है RSS, होसबोले के बहाने लालू यादव ने संघ पर बोला हमला

Updated at : 27 Jun 2025 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव

Patna: दत्तात्रेय होसबोले द्वारा संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्दों को हटाने की मांग पर लालू यादव ने निशाना साधा है. शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने आरएसएस को जातिवादी और नफरती संगठन बताया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि आरएसएस संविधान बदलना चाहती है.

विज्ञापन

Patna: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले द्वारा संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की मांग के बाद सियासी गलियारों में बवाल मच गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने संघ पर तीखा हमला बोला है. 

बाबा साहेब के संविधान के प्रति इतनी घृणा क्यों? लालू यादव 

लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर लिखा, “देश के सबसे बड़े जातिवादी और नफरती संगठन RSS ने संविधान बदलने की बात कही है. इनकी इतनी हिम्मत नहीं कि संविधान और आरक्षण की तरफ़ आंख उठाकर देख सके. अन्यायी चरित्र के लोगों के मन व विचार में लोकतंत्र एवं बाबा साहेब के संविधान के प्रति इतनी घृणा क्यों है?”

‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द संविधान की मूल प्रस्तावना में नहीं

बता दें कि आपातकाल के 50 साल पूरा होने के मौके पर दत्तात्रेय होसबोले ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द संविधान की मूल प्रस्तावना में शामिल नहीं थे, बल्कि इन्हें 1976 में आपातकाल के दौरान तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने जोड़ा था. उन्होंने इस कदम को असंवैधानिक बताते हुए इन शब्दों को हटाने की मांग की. ॉ

देश में आपातकाल थोपने के लिए माफी मांगे कांग्रेस: होसबोले

होसबोले ने 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में लोकतंत्र का गला घोंटा गया, हजारों लोगों को जेल में डाला गया और जबरन नसबंदी जैसे अमानवीय कृत्य किए गए. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिन लोगों ने लोकतंत्र को कुचला, वे आज संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने आज तक देश से माफी नहीं मांगी है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आमने सामने RSS और विपक्ष 

इस विवाद के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लालू यादव जैसे विपक्षी नेता इसे संघ की संविधान विरोधी मानसिकता का परिचायक बता रहे हैं, जबकि संघ इस मांग को ऐतिहासिक तथ्यों और मूल संविधान की बहाली से जोड़ रहा है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav: ‘तेजस्वी अबकी अईहें गे, रौशन सबेरा लईहें गे’, बिहार चुनाव के लिए RJD ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग  

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन