बिहटा–सरमेरा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को कुचला, ऑन द स्पॉट हुई दर्दनाक मौत

Road Accident in patna
Road Accident: बिहटा–सरमेरा हाईवे पर रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गयी, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया. इस दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी.
Road Accident: बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहटा–सरमेरा हाईवे पर एक मजदूर को हाईवे ने कुचल दिया, इस घटना में मजदूर की ऑन द स्पॉट मौत हो गयी. यह सड़क हादसा बिहटा–सरमेरा हाईवे पर गौरीचक थाना क्षेत्र के बलुआचक के पास हुआ है. घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश में आकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
मृतक की पहचान घेरा सैदानपुर, पचरुखिया थाना क्षेत्र निवासी जय पासवान के रूप में की गई है. उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. जय पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. ऊष्फा पंचायत के उप मुखिया संजय चौधरी ने बताया कि घटना करीब दो बजे की है. जय पासवान बलुआ चक के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जय की मौके पर ही मौत हो गई.
लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस हटवाया जाम
घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना अध्यक्ष अरुण कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया. करीब 2 घंटे तक चले सड़क जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव द्वारिका पासवान भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मृतक गरीब मजदूर था, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था. प्रशासन को तुरंत पहुंच कर मृतक के परिजनों को सरकारी नियम के अनुसार मुआवजा देना चाहिए.
Also Read: Bihar politics: जीत की तलाश में कांग्रेस की नयी चाल, जमीन पुरानी पर जीत की भूख अब और गहरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




