राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

राजद की निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार जुलाई को पटना के होटल मौर्या में अपराह्न दो बजे से होगी.
पटना. राजद की निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार जुलाई को पटना के होटल मौर्या में अपराह्न दो बजे से होगी. बैठक का उद्घाटन और अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे. बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अलावा सभी प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष शामिल होंगे. जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक और खुला अधिवेशन की कार्यसूची एवं पेश होने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




