RJD: इस दिन राजद को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, रेस में तीन चेहरे, किसका पलड़ा भारी?

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jun 2025 4:38 PM

विज्ञापन

राजद

RJD: बिहार चुनाव से पहले राजद को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है. उन्हीं से नेतृत्व ने बिहार चुनाव लड़ा जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

RJD: राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है. इस चरण में प्राथमिक इकाई और पंचायत स्तर की कमिटियों का गठन किया गया. पार्टी दूसरे चरण में प्रवेश कर रही है, जिसमें प्रखंड कमिटियों का चुनाव होगा. तीसरे चरण में जिला कमिटियों का गठन किया जाएगा. ऐसे में उम्मीद है कि जून महीने के अंत तक पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. पंचायत कमिटियों के गठन के बाद 31 मई से प्रखंड स्तर पर कमिटी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 4 जून तक चलेगी. इसके बाद 5 जून से 13 जून के बीच जिला स्तर पर चुनाव होंगे और जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा.

कौन बनेगा नेशनल प्रेसिडेंट

जिलास्तर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. यह पूरी प्रक्रिया 23 जून से पहले पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी, जब राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 5 जुलाई को निर्धारित है. संभावना जताई जा रही है कि लालू यादव एक बार फिर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे.

क्या बोले राजद नेता

आरजेडी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि बिहार, झारखंड सहित सभी राज्यों में प्राथमिक और पंचायत स्तरीय चुनाव पूरे हो चुके हैं. राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे की अनुमति के बाद सभी राज्यों में प्रखंड डेलीगेटों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है.

कौन कब बना अध्यक्ष

1997 में आरजेडी की स्थापना के बाद कमल पासवान पहले प्रदेश अध्यक्ष बने थे. उनके बाद उदय नारायण चौधरी (1997-1998 तक), पीतांबर पासवान (1998-2003 तक), अब्दुल बारी सिद्दीकी (2003-2010 तक), रामचंद्र पूर्वे (2010-2019 तक) और वर्तमान में जगदानंद सिंह (2019-अब तक) इस पद पर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस बार कौन रेस में

इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में जगदानंद सिंह के अलावा जेडीयू से आरजेडी में आए अति पिछड़ा वर्ग के नेता मंगनीलाल मंडल और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता भी शामिल है. विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी इस बार अति पिछड़ा समाज को साधने की रणनीति अपना रही है. इसी मकसद से मंगनीलाल मंडल को पार्टी में लाया गया है.

इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन