RJD: रिजल्ट के बाद पहली बार एक्शन में तेजस्वी, टुनटुन यादव सहित 32 भोजपुरी गायकों को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Nov 2025 9:47 PM
तेजस्वी यादव
RJD: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को करारी हार मिली. इस चुनाव में प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने उन गानों का जिक्र कई बार किया जो राजद के समर्थन में गाये गए थे. पीएम ने कहा था कि अभी सरकार भी नहीं आई है और इनके समर्थक ऐसे उन्मादी गाना गा रहे हैं. ऐसे 32 गायकों को राजद ने नोटिस भेजा है.
RJD: ‘सिक्सर के छह गोली छाती में’ और ‘लठिया के जोर से लनटेनवा ‘ जैसे गाना गाने वालों को राजद अब कोर्ट में खड़ा करने जा रहा है. पार्टी का मानना है कि इस तरह के गानों को राजद से जोड़कर देखा गाया और प्रचारित किया. इस तरह के गाना गाने वाले 32 गायकों / अभिनेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगर उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाये गये तो लीगल नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ कोर्ट में कानूनी कार्रवाई शुरू की जायेगी.
क्या बोले शक्ति सिंह यादव
इस नोटिस दिये जाने की राजद ने आधिकारिक पुष्टि की है. बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस संबंध में बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान कई गानों को जाति और पार्टी विशेष से जोड़ कर प्रचारित किया गया. यहां तक कि हमारी पार्टी पर यह गाने थोपे गये. जिन गानों को हमारी पार्टी ने अप्रूव ही नहीं किया. अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर हमने इस तरह के किसी भी गाने को प्रचारित भी नहीं किया.
राजद की छवि धूमिल की गई
शक्ति यादव ने कहा कि इन गानों के जरिये राजद की छवि धूमिल की गयी. इसलिए हमारी पार्टी को यह नोटिस जारी करने पड़े हैं. शक्ति यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन गानों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जायेगी.
कुल मिलाकर राजद का कहना है कि कई ऐसे गायकों जिन्होंने राजद और उसके नेता लालू प्रसाद या तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम लेकर गाने गये हैं, उन सभी गायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये जा रहे हैं.
इनमें भोजपुरी गायक टुनटुन यादव के साथ-साथ मैथिली और मगही के कई कलाकार शामिल हैं, जिनमें से कुछ बिहार से बाहर के राज्यों के भी हैं. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि कलाकार अपनी प्रतिक्रिया नहीं देंगे तो उन पर मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा. राजद ने अभी इन गायकों की सूची सार्वजनिक नहीं की है.
इसे भी पढ़ें: एक्साइज सुपरिटेंडेंट के पटना समेत 4 ठिकानों पर रेड, मंगाई गई नोट गिनने की मशीन, आय से 1.5 करोड़ ज्यादा कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










