जमीन के काम हुए आसान, अब हर अंचल कार्यालय में बैठेंगे डिजिटल सहायक, लोगों को मिलेगी सीधी मदद

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Nov 2025 6:31 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम लोगों को ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के वीएलई (VLE) को अंचल कार्यालयों में जगह देने का निर्देश दिया है. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: आम लोगों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) की ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों (DM) को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा चयनित विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLE) के लिए अंचल कार्यालयों में उचित जगह उपलब्ध कराई जाए. इससे लोगों को ऑनलाइन सेवाएं तेजी से मिल सकेंगी.

सलाहकार करेंगे मदद

विभाग ने सभी राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. फिर भी जमीन से जुड़ी जानकारी की कमी और डिजिटल साक्षरता की वजह से कई लोग खुद ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पाते और सीधे अंचल कार्यालय पहुंचते हैं. ऐसे लोगों की सुविधा के लिए अब हर अंचल कार्यालय में एक चयनित वीएलई मौजूद रहेगा, जो उनके ऑनलाइन कामों में मदद करेगा.

इसके लिए अंचल कार्यालयों को सिर्फ बैठने की जगह देनी होगी, जबकि कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे उपकरण सीएससी उपलब्ध कराएगा. ये वीएलई तय दर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित सभी सेवाएं देंगे और जरूरत पड़ने पर सलाहकार की तरह भी मदद करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अपर मुख्य सचिव ने बताया प्लान

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि चयनित वीएलई को राजस्व सेवाओं और विभागीय प्रक्रियाओं की बेहतर समझ देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 नवंबर 2025 से शुरू किया गया है. दिसंबर के अंत तक राज्य के सभी 537 अंचलों के वीएलई को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा.

दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इससे पहले पत्र भेजने के बावजूद कई अंचल कार्यालयों में अब तक वीएलई के बैठने की जगह तय नहीं की गई है. इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी DM को निर्देश दिया है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी देकर एक सप्ताह के भीतर सभी अंचलों में सही जगह चिन्हित कर दिया जाए. ताकि आने वाले लोगों को वीएलई आसानी से दिखें और वे बिना परेशानी सेवा ले सकें.

इसे भी पढ़ें: Rohini Acharya: रोहिणी ने पत्रकार को लगाई फटकार, गुस्से में बोलीं- तेजस्वी के कहने पर ही इस बार भी आई थी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन