रेवन्यू कोर्ट: अब ऑनलाइन मंगाये जा सकेंगे दस्तावेज

Updated at : 15 Jun 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
रेवन्यू कोर्ट:  अब ऑनलाइन मंगाये जा सकेंगे दस्तावेज

राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली में अब अधीनस्थ न्यायालयों से अभिलेखों को ऑनलाइन मंगाया जा सकेगा. साथ ही नयी व्यवस्था में वाद से संबंधित कोई भी आवश्यक कागजात किसी भी चरण में ऑनलाइन संलग्न किया जा सकेगा.

विज्ञापन

पटना. राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली में अब अधीनस्थ न्यायालयों से अभिलेखों को ऑनलाइन मंगाया जा सकेगा. साथ ही नयी व्यवस्था में वाद से संबंधित कोई भी आवश्यक कागजात किसी भी चरण में ऑनलाइन संलग्न किया जा सकेगा. इसके लिए पहले राजस्व न्यायालय के पीठासीन पदाधिकारी को ही लॉगिन उपलब्ध था. अब राजस्व न्यायालय के कार्यालय के लिए अलग से लॉगिन की व्यवस्था की गयी है. इससे दस्तावेजों को संलग्न करने में सहूलियत होगी. इसका मकसद समय की बचत के साथ पूरी व्यवस्था पारदर्शी करना है. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक ही पोर्टल से सभी राजस्व न्यायालय का संचालन हाे सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन