पटना में बेखौफ चोरों का आतंक, दीवार फांदकर घर में घुस ले गए कीमती सामान, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

घटना पर जांच करती पुलिस

Patna Theft News : पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित द्वारकापुरी कॉलोनी में नवनिर्मित मकान से लाखों रुपये मूल्य के वायरिंग तार और मशीन चोरी कर ली गई. चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
Patna Theft News : राजधानी पटना से सटे दानापुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामले में बेखौफ चोरों ने थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी कॉलोनी रोड नंबर-1, वार्ड संख्या-8 स्थित एक नवनिर्मित मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सुबह खुला चोरी का राज

गृहस्वामी प्रवीण कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब मकान का दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए. कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और मकान में लगाए गए वायरिंग के तार तथा अन्य मशीनें गायब थीं.

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर

प्रवीण कुमार के अनुसार रविवार देर रात तीन चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और वहां से वायरिंग का तार तथा मशीन चोरी कर फरार हो गए. चोरी की घटना के बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है. लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन