पटना में दो स्कूलों में एक ही रात चोरी, पहले बिजली काटी, फिर दिया घटना को अंजाम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

भदसारा-भलुआं गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय

Patna Theft News : पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड में एक ही रात दो विद्यालयों में चोरी की घटना सामने आई है. रकसिया मध्य विद्यालय से सबमर्सिबल मोटर और बिजली के तार चोरी कर लिए गए, जबकि भद्सारा-भलुऑं प्राथमिक विद्यालय से महंगी वायरिंग उखाड़ ली गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पटना जिले के दुल्हिनबाजार से वेद प्रकाश
Patna Theft News : दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में एक ही रात दो विद्यालयों में चोरी की घटनाओं ने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र के रकसिया गांव स्थित मध्य विद्यालय और भदसारा-भलुआं गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

प्राथमिक विद्यालय से उखाड़ ले गए वायरिंग

जानकारी के अनुसार भदसारा-भलुआं गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोर चारदीवारी फांदकर परिसर में घुस गए. वहां उन्होंने विद्यालय की दीवारों में लगी बिजली की महंगी वायरिंग उखाड़ ली और फरार हो गए.

मध्य विद्यालय से मोटर और तार की चोरी

वहीं रकसिया गांव स्थित मध्य विद्यालय में चोरों ने सबमर्सिबल पंप की मोटर खोल ली और बिजली के तारों को काट दिया. घटना के बाद विद्यालय परिसर में नशीले पदार्थों के अवशेष भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधी काफी देर तक वहां मौजूद रहे.

संगठित गिरोह की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी थाना क्षेत्र के जीआईडी गांव स्थित एक विद्यालय से सबमर्सिबल मोटर चोरी हुई थी. तीनों घटनाओं में चोरों का तरीका लगभग एक जैसा है. वे पहले बिजली आपूर्ति बाधित कर अंधेरे का फायदा उठाते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते हैं. इससे किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है.

अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विद्यालय प्रशासन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

जांच में जुटी पुलिस

दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन