सिपाहियों की बहाली ऐतिहासिक कदम : उमेश

Updated:
विज्ञापन
सिपाहियों की बहाली ऐतिहासिक कदम :  उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. यह प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है.

विज्ञापन

पटना. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. यह प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. साथ ही ‘सात निश्चय पार्ट-2’ के तहत 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिबद्धता और राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण है. श्री कुशवाहा ने कहा कि बड़ी संख्या में सिपाहियों की बहाली, नीतीश सरकार की उस प्राथमिकता को दोहराती है, जिसमें हर नागरिक को न्याय, सुरक्षा और भरोसेमंद प्रशासन सुनिश्चित करना सर्वोपरि है. यह निर्णय न केवल कानून के राज को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सामाजिक विश्वास और विकास की नींव को भी मजबूत बनायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन