पीएम को जेल में डालने की धमकी का जवाब बिहार की जनता देगी : नित्यानंद राय

Published at :12 Apr 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम को जेल में डालने की धमकी का जवाब बिहार की जनता देगी : नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री और गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी को राजद के द्वारा जेल में डालने की धमकी दी गयी है, यह घोर आपत्तिजनक है.

विज्ञापन

पीएम को जेल में डालने की धमकी का जवाब बिहार की जनता देगी : नित्यानंद राय संवाददाता, पटना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री और गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी को राजद के द्वारा जेल में डालने की धमकी दी गयी है, यह घोर आपत्तिजनक है. देश की 140 करोड़ जनता घमंडिया गठबंधन के घमंड का लोकतांत्रिक तरीके से बैलेट के जरिए लोकसभा चुनाव में जवाब देगी और बिहार में सभी 40 सीटों पर राजद को इसका परिणाम दिख जायेगा. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राजद नेता और लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती गरीबों के मसीहा, 140 करोड़ लोगों के जन भावनाओं के प्रतीक नरेंद्र मोदी को जेल में डालने की धमकी दे रही हैं. इसी घमंड और अहंकार की वजह से विपक्षी दलों के महागठबंधन का नाम ””””घमंडिया गठबंधन”””” पड़ा है. देश की जनता और खास तौर पर बिहार की जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में देने जा रही है और इनका सुपड़ा साफ कर ही जनता दम लेगी. उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय ने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे लालू प्रसाद का परिवार भ्रष्टाचार को मिटाने के प्रति कृतसंकल्प प्रधानमंत्री को ही जेल में डालने की धमकी दे रहा है.इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात और क्या हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन