रेरा ने शीर्ष 15 निबंधित परियोजनाओं की नयी रैंकिंग की जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 1:20 AM
रेरा बिहार ने शुक्रवार को शीर्ष पंद्रह चल रही निबंधित परियोजनाओं की नयी रैंकिंग जारी की. यह वैसी परियोजनाएं हैं, जिनका निबंधन रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 के लागू होने के बाद प्राधिकरण में हुआ है.
रेरा ने शीर्ष 15 निबंधित परियोजनाओं की नयी रैंकिंग की जारी
संवाददाता, पटना
रेरा बिहार ने शुक्रवार को शीर्ष पंद्रह चल रही निबंधित परियोजनाओं की नयी रैंकिंग जारी की. यह वैसी परियोजनाएं हैं, जिनका निबंधन रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 के लागू होने के बाद प्राधिकरण में हुआ है. भावी घर या प्लॉट खरीदार चल रही परियोजनाओं की रैंकिंग प्राधिकरण की वेबसाइट https://rera.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने रैंकिंग डेटा जारी करते हुए कहा कि परियोजनाओं की रैंकिंग के संबंध में हमने भौतिक प्रगति, आवंटियों से एकत्र किये गये धन का उपयोग, परियोजना के प्रमोटर के खिलाफ दायर शिकायतों और ऐसे अन्य कारकों को ध्यान में रखा है. इसका उद्देश्य प्रोमोटरों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा लाना है ताकि वो परियोजनाओं को समय से पूरा करें. इससे घर खरीदारों के हितों की रक्षा होगी. उन्होंने कहा कि रैंकिंग पंजीकृत परियोजनाओं के प्रमोटरों द्वारा किये गये अनुपालन के आधार पर हर तीन माह पर बदलती रहेगी. नयी रैंकिंग 30 जून तक के प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर तैयार की गयी है. रेरा अध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द प्रमोटरों की भी नयी रैंकिंग जारी की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










