ePaper

कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज : एनुअल कल्चरल फेस्ट के लिए 20 तक रजिस्ट्रेशन

Updated at : 17 Oct 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज : एनुअल कल्चरल फेस्ट के लिए 20 तक रजिस्ट्रेशन

पटना वीमेंस कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल की ओर से विरासत 2024 का आयोजन 25-27 अक्तूबर तक किया जा रहा है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल की ओर से विरासत 2024 का आयोजन 25-27 अक्तूबर तक किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय एनुअल कल्चरल टेक फेस्ट में हर दिन अलग-अलग आयोजन होंगे. इसमें कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेज के स्टूडेंट्स भी भाग ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब 20 अक्तूबर कर दी गयी है. रजिस्ट्रेशन का लिंक https://forms.gle/YsaC9RK5N7rzk5az8 है. इसमें तीन तरह के रजिस्ट्रेशन हैं. प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर है. दूसरा रजिस्ट्रेशन ऑडियंस के लिए है. वहीं तीसरा रजिस्ट्रेशन स्पॉन्सरशिप के लिए है. पहले दिन मिस पीडब्ल्यूसी कॉन्टेस्ट और डीजे गाला का आयोजन होगा. इसके दूसरे दिन टेक क्योर, राग आलाप, स्नैपचर, नृत्यांजलि, सुनो जी, फ्यूजियाना बीट शामिल हैं. तीसरे दिन माइम, समापन समारोह का आयोजन होगा. इसमे इंटर कॉलेज इवेंट्स का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें हैकाथन, रील मेकिंग कंपीटीशन, डिबेट, वेस्टर्न ग्रुप डांस कंपीटीशन, सोलो क्लासिकल डांस कंपीटीशन आदि होंगे. शीर्ष तीन विजेताओं को कैश प्राइज भी दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन