मशाल के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुरू, दो से होगा बैटरी टेस्ट

Updated at : 31 Dec 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
मशाल के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुरू, दो से होगा बैटरी टेस्ट

मशाल 2024 योजना के तहत स्कूल स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

मशाल 2024 योजना के तहत स्कूल स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. स्कूल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए बैटरी टेस्ट 2 जनवरी से शुरू किया जायेगा. बैटरी टेस्ट के आधार पर विभिन्न खेलों के लिए विद्यार्थियों की क्षमता की जांच की जायेगी. बैटरी टेस्ट में स्कूल 14 से 16 आयु वर्ग के सभी बच्चे भाग लेंगे. बैटरी टेस्ट में बच्चों की हाइट और वेट की जांच की जायेगी.

इसके साथ ही अलग-अलग खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किया जायेगा. रनिंग के लिए बैटरी टेस्ट में 60 शटल रन, वर्टिकल जंप, स्टैंड ब्रॉड जंप, 30 मीटर स्प्रिंट, 800 मीटर रन को शामिल किया गया है. बैटरी टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का ही विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए चयन किया जायेगा. स्कूल स्तर पर चयनित खिलाड़ी संकुल और जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट बॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, मेजरिंग टेप आदि खेल के लिए किया जायेगा. इसके लिए विद्यालय स्तर पर छह हजार प्रति विद्यालय, 5500 प्रति संकुल और 10 हजार रुपये प्रति प्रखंड स्तर पर खर्च किये जायेंगे. यह राशि खेल सामग्री के अलावा चयन के दौरान होने वाले ट्रायल के तहत खेल के मैदान की तैयारी, टेंट, शारीरिक शिक्षक का मानदेय और अल्पाहार की व्यवस्था के लिए खर्च की जायेगी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन