ePaper

कैंपस : वीमेंस कॉलेज में सांस्कृतिक विरासत पर हुई रील मेकिंग प्रतियोगिता

Updated at : 27 Sep 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : वीमेंस कॉलेज में सांस्कृतिक विरासत पर हुई रील मेकिंग प्रतियोगिता

पटना वीमेंस कॉलेज के इतिहास विभाग ने धरोहर-कॉलेज के हेरिटेज क्लब के सहयोग से एक रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के इतिहास विभाग ने धरोहर-कॉलेज के हेरिटेज क्लब के सहयोग से एक रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसका विषय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की भावना था. प्रतियोगिता के निर्णायक के तौर पर फ्रैंक कृश्नर और अजय कुमार झा थे. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से कुल 11 कोड संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया. शिक्षा विभाग से कोड 7 विजेता रहा. उसके बाद राजनीति विज्ञान विभाग से कोड 4 ने दूसरा स्थान हासिल किया. अर्थशास्त्र विभाग से कोड 8 तीसरे स्थान पर रहा. कार्यक्रम का संचालन हेरिटेज क्लब की समन्वयक और इतिहास विभाग की प्रो स्वाति सिन्हा ने किया. पूरा कार्यक्रम इतिहास विभाग की प्रमुख डॉ सिस्टर सेलीन क्रास्टा एसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम का संचालन मरियम फातिमा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रेरणा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन